फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला अवैध हथियारों का ही या फिर कुछ ओर?

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। बचीटी में प्रधान के घर की गई छापेमारी के लिए एसएसपी ने अपनी टीम को यहां भेजा था। सीओ वहां मौजूद जरूर थे, लेकिन उन्हें भी यह पता नहीं था कि छापेमारी क्यों की जा रही है। बताया जाता है कि कार्रवाई के दौरान सीओ को प्रधान के घर से करीब 700 मीटर की दूरी पर खड़ा किया गया था। बचीटी गांव में प्रधान के घर पर की गई छापामारी कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई थी कि देवबंद सीओ सिद्धार्थ को भी यह पता नहीं था कि यह कार्रवाई आखिर की क्यों जा रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक एसएसपी ने इस काम के लिए सहारनपुर से अपनी टीम को भेजा था। सीओ वहां मौजूद जरूर थे, लेकिन उन्हें प्रधान के घर से करीब 700 मीटर की दूरी पर खड़ा किया गया था। सवाल यह उठ रहा है कि यह कार्रवाई अवैध हथियार रखे होने की सूचना पर की गई या फिर मामला कुछ और ही है। बताया जाता है कि प्रधान पति के परिवार में 14 मार्च को लड़का और एक लड़की की शादी है। अभी तक भी स्थानीय पुलिस को सही से यह जानकारी नहीं है कि आखिर छापामारी क्यों की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें