फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेयर पार्ट्स की दुकान में नकब लगाकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेयर पार्ट्स की दुकान में नकब लगाकर चोरी
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। पठेड़ में बस स्टैंड के पास स्थित स्पेयर पार्ट्स की दुकान से चोर बैट्रा, इंवर्टर आदि सामान चोरी कर ले गए।
थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी कुलदीप की पठेड़ में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। बुधवार की रात को चोरों ने कुलदीप की दुकान में पीछे की तरफ से नकब लगाया तथा दुकान में घुस गए। चोरों ने दुकान में रखा इंवर्टर, बैट्रा सहित स्पेयर पार्ट का सामान चोरी कर लिया। चोरी गये सामान की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है। इस दुकान में एक माह पहले भी नकब लगाकर चोरी की गई थी। पहली चोरी का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया था कि दूसरी बार फिर चोरी हो गई। कुलदीप ने थाने में तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें