सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में गुघाल मेला पुल के नीचे एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने थाना कुतुबशेर क्षेत्र में गुघाल मेला पुल के नीचे एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस ने मृतक का फोटो लोगों को दिखाया गया। इसी दौरान युवक के परिजन युवक को तलाश करते हुए मौके पर पहुंच गए और मृतक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीसी लोडिंग गेट के निकट मधुबन बिहार निवासी अरविंद (39 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि मृतक अरविंद अर्ध विक्षिप्त था और उसका उपचार भी चल रहा था। परिजनों ने उसकी आकस्मिक मौत होना बताया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।