फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान दिलाने एवं पौधे लगाकर पैसे कमाने का लालच देकर साढ़े नौ लाख हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला देवेंद्र नगर निवासी रेणु धीमान ने चकहरेटी निवासी एक चिकित्सक एवं महिला हेड कांस्टेबल पर मकान दिलाए जाने एवं एक कंपनी से जोड़कर पौधे की कीमत लेकर लाभ कमाने का लालच देकर 9 लाख 43 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। रेणु ने महिला हेड कांस्टेबल पर अपने बेटे के साथ घर आकर उससे धमकी देने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग के लिए रेणु धरने पर बैठ गई है।
विज्ञापन

रेणु धीमान का आरोप है कि ग्राम चकहरेटी निवासी एक चिकित्सक तथा एक महिला हेड कांस्टेबल ने उसे लालच देकर अपनी कंपनी से 81 लोगों को जुड़वाया। साथ ही उसे मकान दिलाए जाने का भी लालच दिया। जिस पर उसने 81 लोगों से 4 लाख 20 हजार रुपये इकट्ठा कर चिकित्सक को दे दिए। इसके अलावा अपने मकान के लिए 5 लाख रुपये तथा खर्च के लिए 23 हजार रुपये दिए। चिकित्सक ने 1 जून को उसे मकान दिलवा दिया। इसके कुछ दिन बाद ही चिकित्सक ने उसका सामान मकान से बाहर फिंकवा दिया और उसके पैसे भी नहीं दिए। उसने पुलिस से शिकायत की। एसएसपी आवास पर धरना दिया। जिस पर जनकपुरी पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी। लेकिन आरोपी फरार हो गया। उसने चिकित्सक एवं महिला हेड कांस्टेबल की पुलिस महानिरीक्षक मेरठ जोन से भी शिकायत की। जिस पर महिला हेड कांस्टेबल अपने पुत्र एवं दो अन्य साथियों के साथ उसके घर पहुंची और उसके खिलाफ शिकायत वापस न लेने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी दी।
अब पुलिस भी अब उसे झूठा बता रही है। महिला कांस्टेबल के बेटे को फरार बता रही है। जिन 81 लोगों का पैसा उसने लेकर चिकित्सक को दिया है वे उसके परिवार की जान के दुश्मन बन गए हैं। रेणु ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के लिए हकीकतनगर धरना स्थल पर धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

--। महिला कांस्टेबल पर फंसाने का आरोप
सहारनपुर। अखिल भारतीय अन्याय विरोधी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन शर्मा ने आरोप लगाया है कि रेणु धीमान से 9.43 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस महिला कांस्टेबल के बेटे को छिपाने का आरोप उस पर लगा रही है। उसे महिला कांस्टेबल, उसकेेेे बेटे एवं आरोपी चिकित्सक से जान का खतरा बना हुआ है। उसे डर है कि महिला कांस्टेबल का पुत्र कोई घटना कर सकता है, जिसका आरोप उस पर आ सकता है। महिला कांस्टेबल भी अपने बेटे की हत्या कर उसे फंसा सकती है। यह भी संभव है कि आरोपी महिला हेड कांस्टेबल अपने बेटे, चिकित्सक और रेणु की भी हत्या करा दे और आरोप उस पर लगा दे। उसने एसएसपी से महिला हेड कांस्टेबल के बेटे को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें