फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से हजारों की नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव राजपुर कलां निवासी प्रदीप पुत्र कल्याण सिंह ने गांव के दो युवकों के खिलाफ चोरी करने की तहरीर दी है। बताया कि वह गांव में किरयाना की दुकान करता है। आरोप है गांव के ही दो युवकों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर गल्ले के अंदर से 20 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं इन युवकों ने दुकान में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। चोरी का पता प्रदीप को बुधवार सुबह चला। उधर, जानसठ के गांव गढ़ी निवासी पवन पुत्र प्रताप ने गृह क्लेश में पांच जून को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घायल युवक की मां की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मेरठ के हॉस्पिटल में युवक का इलाज चल रहा था। हॉस्पिटल से ठीक होने पर पवन घर पहुंचा। पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें