मकान में सेंध लगाकर चोरी
सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस से बेखौफ चोरों ने ग्राम पिलखनी में एक मकान की दीवार में सेंध लगाकर हजारों की नकदी तथा अन्य मान पर हाथ साफ कर दिया।
ग्राम पिलखनी के ईसम सिंह ने बताया कि बीती रात वो परिवार के साथ घर पर सोया हुआ था। शनिवार को जब सुबह उसकी आंख खुली तो देखा की चोरो ने उसके घर की दीवारों में तीन जगह सेंध लगाकर घर में प्रवेश किया तथा अलमारी आदि तोड़कर करीब 30 हजार रुपये की नकदी एवं डबल बेड में रखे कपड़े बर्तन आदि हजारों का माल चोरी कर लिया। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बात की घटना मालुमात की तथा आसपास खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एसओ सरसावा कपिल गौतम ने कहा कि चोरो की तलाश में पुलिस तेजी से काम कर रही है।