मोबाइल चोर की पिटाई का वीडियो वायरल
देवबंद। खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र में मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक की पिटाई वाली वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने आनन फानन में मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए। साथ ही उक्त युवक पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने को भी कहा है।
दो दिन पूर्व खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र में सराय काहरान निवासी आजम को कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी के आरोप में दबोच कर चौकी पर पुलिस के हवाले कर दिया था। जबकि इससे पूर्व लोगों ने उसे एक पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। इस मामले में चौकी पुलिस ने चोर के पास छुरी बरामद दिखाते हुए उसका चालान कर दिया था। बुधवार को चोर की पिटाई वाली वीडियो वायरल हुई तो पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसएसपी बबलू कुमार ने देवबंद पुलिस से मामले की जानकारी ली तो कोतवाली पुलिस के पसीने छूट गए। एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश देते हुए युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने को कहा है।