गंगोह। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से चार किलो डोडा पोस्त बरामद करने का दावा किया है। आरोपी का चालान कर दिया गया। कोतवाली निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एसआई प्रवीण कुमार और लोकेंद्र राणा मैटाडोर स्टैंड के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से चार किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम बेगी नाजर निवासी महफूज पुत्र वहीद बताया है। कोतवाल के अनुसार आरोपी के खिलाफ जनपद के अलावा हरियाणा में भी गोकशी सहित विभिन्न अपराधों में मामले दर्ज है।