झूठी सूचना देने वाले को भेजा जेल
नानौता। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्जवल ने बताया कि बीती रात्रि गांव ठसका गांव निवासी अनिल पुत्र धर्मपाल ने थाना पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया है जिसके चलते कई लोग घायल हो गए है। इसके बाद मौके पर गांव में पहुंची पुलिस को जांच में सूचना झूठी मिली। इस पर थाना पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ब्यूरो