बुग्गी में भरा गौमांस बरामद, दो तस्कर भी धरे
तीतरो (सहारनपुर)। कोतवाल आदेश त्यागी ने बताया कि मोहम्मद बाल्लू मार्ग पर पुलिस शुक्रवार को गश्त कर लौट रही थी कि बाल्लू की ओर एक घोड़ा बोग्गी आता दिखाई दिया। पुलिस को देख कर बुग्गी से उतर कर दो युवक भागने लगे तो पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो उन्होंने बुग्गी में गोमांस होने की बात बताई। तलाशी लेने पर बुग्गी से चार कुंतल गोमांस बरामद हुआ। चिकित्सीय परीक्षण में मांस के गोमांस होने की पुष्टि हुई। पुलिस दोनों युवकों और मांस से भरी बुग्गी को थाने ले आई। कोतवाल ने बताया कि बुग्गी के साथ पकड़े गए दोनों तस्करों सावेज अली और आबिद अली निवासी गंगोह के खिलाफ गोवध अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया। ब्यूरो