फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्मार की खोज में जुटी सर्विलांस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अम्मार की खोज में सर्विलांस टीम को लगाया गया
विज्ञापन

सहारनपुर। फर्जी निदेशक बनकर शहर में अपना स्वागत कराने वाले अम्मार अहमद की तलाश में अब सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। इससे पहले पुलिस उस तक पहुंचने के लिए लखनऊ तक जा चुकी है।
देहात कोतवाली के ग्राम शेखपुरा कदीम निवासी अम्मार अहमद ने पिछले सप्ताह खुद को सहकारी प्रौद्योगिक कृषि यंत्र एवं अनाज, दाल प्रशोधन आपूर्ति एवं विपणन संघ का निदेशक बताया और दर्जा प्राप्त मंत्री के रूप में शहर पहुंचकर अपना स्वागत कराया। लेकिन लोगों के सवाल एवं विभाग द्वारा इस प्रकार का कोई दर्जा प्राप्त मंत्री न होने की जानकारी देने के बाद अचानक स्वागत कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर अम्मार अहमद फरार हो गया। विभाग के अधिकारी ने अम्मार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। लेकिन तब तक अम्मार शहर छोड़कर फरार हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस तब से ही आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में लखनऊ तक टीम भेजी है। यही नहीं सर्विलांस टीम को भी अम्मार की लोकेशन पता कर पकड़ने के लिए लगाया गया है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ अम्मार नहीं लग सका है। देहात कोतवाली प्रभारी पवन कुमार चौधरी का कहना है कि टीमें अम्मार की गिरफ्तारी का प्रयास कर रहीं हैं। सर्विलांस टीम भी लगी हुई है। शीघ्र ही अम्मार को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें