रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। थाना रामपुर पुलिस ने बीती रात थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर के पास से पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी एस के राणा ने बताया कि सोमवार रात थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी काबिल कुरैशी पुत्र कालू कुरैशी को गांव शेरपुर के पास गिरफ्तार किया गया। उसके पास पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। बदमाश पर जनपद शाहजहांपुर के थाना रोजा में कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज है। इस बदमाश पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।