फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शकलापुरी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

देेहात कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी यूसुफ खान ने बताया कि रविवार की शाम चौकीदार ने गांव शकलापुरी के एक छोर पर करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक सफेद और आसमानी रंग की शर्ट, मेहंदी रंग की पेंट और भूरे रंग की जॉकेट पहने हुए है। मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है। शव पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें