वसूली करने गई विद्युत निगम की टीम के साथ मारपीट
गंगोह। राजस्व वसूली और कनेक्शन काटने गई विद्युत निगम कर्मचारियों से मारपीट करने व गाली गलौज देने वाले पिता पुत्रों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। निगम के अवर अभियंता प्रशांत कुमार व अन्य कर्मचारियों द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया है कि उपखंड अभियंता के आदेश पर उर्जा निगम की टीम के साथ राजस्व वसूली करने व कनेक्शन काटने गए थे कि आरोपी ने टीम के साथ गाली गलौच व जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया। उसके दो पुत्र भी टीम के साथ अभद्रता करने पर उतर आए। टीम में प्रशांत कुमार, पंकज कुमार, हरेन्द्र कुमार व लाइनमैन मुनीर व असलम शामिल थे।