छेड़छाड़ के आरोपी युवक की धुनाई, गंभीर
नानौता (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पड़ोस का ही एक युवक पिछले काफी समय से उसको फोन पर अश्लील बातें कर रहा था। महिला का आरोप है कि रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे उक्त युवक उसके घर में पहुंच गया और अश्लीलता की सारी हदें पार करने लगा। शोर मचाने पर उसका पति और मोहल्ले के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उक्त युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई की और 100 डायल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उधर, थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी शुभम पुत्र चंद्रपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। बताया जाता है कि पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी नानौता पर भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रैफर किया गया।