फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

दहेज के लिए मारपीट और तानों से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के गांव बहावड़ी निवासी शालू पुत्री ओमपाल की शादी जनवरी 2017 में छपरौली जिला बागपत निवासी दीपक के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसको परेशान करने लगे। सास और ननद उसको रोज ताने देती थी। इस संबंध में पंचायत भी हुई, जिसके बाद आरोपियों के माफी मांगने पर वह अपनी ससुराल चली गई थी। आरोप है कि उसके कुछ दिन बाद ही आरोपियों ने फिर से उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। विरोध करने पर पीटकर उसको घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने परिजनों को इसके बारे में बताया। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत शामली कोतवाली पुलिस को की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति दीपक, सास गुड्डी, ससुर उदयवीर, देवर संदीप और ननद दीपिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, एसएसआई सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें