नानौता (सहारनपुर)। भाई के साथ स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ भरे बाजार में तीन मनचले युवकों ने अश्लील टिप्पणी कर छेड़खानी की कोशिश की। विरोध करने पर मनचलों ने पीड़िता पीट दिया। सोमवार को नगर के डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा अपने भाई के साथ सुबह करीब 10 बजे बाजार से किताबें खरीदकर लौट रही थी। बताया जाता है कि जैसे ही वह गंगोह रोड स्थित शराब ठेके के पास पहुंची तो वहां पहले से ही दो बाइकों पर सवार तीन मनचलों ने छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करने की कोशिश की। छात्रा के भाई ने इसका विरोध शुरू कर दिया। जिस पर उक्त तीनों मनचलों ने उसको पीटा। उधर इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित छात्रा पक्ष की ओर से अभी तक उनके पास कोई तहरीर नहीं पहुंची है।