फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने को लेकर विवाह समारोह में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। विवाह समारोह में डीजे बजाने को लेकर लड़की के मामा पक्ष तथा ग्रामीणों में मारपीट हो गई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को गांव अहाड़ी अब्दुल्लापुर में राजकुमार की लड़की की बरात थाना नानौता के अंबेहटा मोहन गांव से आई हुई थी। दोपहर में बारदवारी की रस्म चल रही थी। बरात गांव के सेठपाल के घर के सामने पहुंची तो उस समय लड़की के मामा पक्ष के लोग महिलाओं के साथ डीजे पर नाच रहे थे। इसी बीच सेठपाल परिवार के कुछ लोगों ने डीजे का विरोध किया तो कुछ लोगों ने मामला शांत कराकर डीजे आगे भेज दिया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। मारपीट में लड़की के मामा गांव सरखडी खुमार थाना कोतवाली देहात निवासी पप्पू पुत्र रतिराम तथा गांव अहाड़ी अब्दुल्लापुर निवासी रोहित पुत्र मामराज तथा प्रवेश पुत्र सेठपाल घायल हो गए। ग्रामीणों ने शादी में हो रही मारपीट की सूचना डायल 100 को दी। सूचना मिलने ही चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को थाने ले आई तथा डीजे को भी अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी पक्ष की तरफ से बरात में मारपीट की तहरीर अभी तक नहीं मिली। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें