फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी ने गांव के ही तीन लोगों पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना मिर्जापुर में दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया, कि वह गेहूं कटाई ले लिए पंजाब गया हुआ था। 22 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे उसकी लड़की गांव के पास ही कूड़ा डालने गई थी। आरोप है कि गांव के ही तीन युवक उसे खींच कर घेर में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। काफी देर तक जब उसकी लड़की घर नहीं पहुंची तो उसकी पत्नी ढूंढने निकल गयी। वह एक घेर में बदहवास हालत में पड़ी मिली। वह अपनी बेटी को उठाकर घर ले आई। होश में आने के बाद लड़की ने पूरा वाकया अपनी मां को बताया। पीड़ित ने बताया कि मामले को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना मिर्जापुर प्रभारी अशोक सोलंकी का कहना है कि उन्हें तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें