गोकश बाप बेटे पकड़े, गोमांस भी बरामद
अंबेहटा। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार कसाना ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे मुखबिर ने कस्बे के मोहल्ला गाडान में गोकशी होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार कसाना मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने की आहट होने पर कुछ लोग वहां से भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके पर मौजूद बाप बेटे को दबोच लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से करीब डेढ़ क्विंटल गोमांस, गोवंश के अवशेष, लकड़ी का गुटका, कुल्हाड़ी और दांव बरामद किया है। पुलिस ने सलीम पुत्र अल्लाबंदा एवं शौकीन पुत्र सलीम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी डा. मनीष वर्मा ने गोमांस होने की पुष्टि की है। मौके से बरामद किए मांस को पुलिस ने जमीन में दबवा दिया। ब्यूरो