नागल (सहारनपुर)। मंगलवार रात गांव बढेडी कौली के शिव मंदिर से चोरों ने ताला तोड़कर अष्ट धातु की मूर्ति चोरी कर ली। मामले की तहरीर मंदिर पुजारी ने थाने में दी है। मंदिर पुजारी रविंद्र शर्मा के अनुसार बुधवार की सुबह करीब पांच बजे वह मंदिर में पूजा अर्चना के लिये गए तो अंदर का नजारा देख कर दंग रह गए। मंदिर में स्थापित की गई अष्ट धातु की बनी राधा कृष्ण की मूर्ति चोरी जा चुकी थी। मूर्ति चोरी होने से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों की तरफ से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। थानाध्यक्ष नागल हरीश राजपूत ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।