फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से लापता किशोर ट्रेन में वेंडर बनकर बेच रहा था सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्टेट बैंक कालोनी से छह माह पूर्व लापता हुआ हाईस्कूल का छात्र ट्रेन में वेंडर के रूप में कार्य करता हुआ मिला। पुलिस को वह गोल्डन टेंपल मेल मिला। आभूषण चोरी के आरोप के मामले में कार्रवाई के डर से छात्र मुंबई की ट्रेन में बैठकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला स्टेट बैंक कालोनी निवासी अर्पित त्यागी पुत्र राजीव त्यागी तीन मई को अचानक अपने घर से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने उसकी सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उस पर आभूषण चोरी करने का झूठा आरोप लगा दिया था। कार्रवाई के डर से अर्पित घर से चला गया।
बृहस्पतिवार को उसकी लोकेशन सहारनपुर स्टेशन पर मिली। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अर्पित को गोल्डन टेंपल मेल में वेंडर के रूप में सामान बेचते हुए पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह डर के मारे घर से मुंबई के लिए गोल्डन टेंपल ट्रेन में बैठ गया था, लेकिन टिकट न होने के कारण टीटी ने उसे पकड़ लिया। उसने टीटी को बताया कि उसका फिलहाल कोई नहीं है और न ही उसके पास पैसे हैं। जिस पर टीटी ने उसे ट्रेन की पैंट्री कार में ही वेंडर रखवा दिया। तब से वह ट्रेन में सामान बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें