फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में छापेमारी कर गोकशी पकड़ी, एक आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। पुलिस ने गोकशी की सूचना पर नवाजपुर गांव के जंगल में छापेमारी कर गोकशी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके भारी मात्रा में गोमांस व गोकशी में प्रयोग होने वाले उपकरण भी बरामद किए। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर एक का चालान किया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार तड़के नवाजपुर गांव के जंगल में छापेमारी की। पुलिस को देखकर गोकशी कर रहे दो लोग भाग गए जबकि एक को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने मौके से करीब एक कुंतल गोमांस व कुल्हाड़ी, छूरा, रस्सी आदि उपकरण बरामद किए। पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक की पहचान मेहरबान उर्फ काला पुत्र अख्तर निवासी नवाजपुर के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मेहरबान की निशानदेही पर इसी गांव के बाबर, आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मौके पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए मथुरा लैब भेजा है। पशु चिकित्साधिकारी फंदपुरी डा. मनीष वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मांस गाय का है। चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मेहराब को जेल भेजा जा रहा है। फरार दोनों लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें