फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की मोटरसाइकिलों समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने मल्हीपुर तिराहा विनोद विहार से चोरी की चार बाइक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन बाइक का सामान भी बरामद किया है। इसके अलावा एक तमंचा एवं चाकू भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

रविवार सुबह पुलिस को चोरी की बाइकों को बेचने के लिए जा रहे चार लोगों के बारे में सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मल्हीपुर तिराहा विनोद विहार पर घेराबंदी कर अलग-अलग बाइकों पर जा रहे चार लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने चारों की बाइकों की जांच की तो कोई भी आरोपी बाइक के कागज नहीं दिखा सके। पुलिस पूछताछ में चारों बाइक चोरी की बताई गईं।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अमित पाल, रोहित निवासी पंजाबी बाग, मुकेश निवासी कृष्णापुरम पंजाबी बाग तथा सोनू निवासी ग्राम जंधेड़ा, रामपुर मनिहारन बताया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि मुकेश के घर से तीन बाइकों का सामान बरामद किया है। सभी चोरी की गईं बाइक हैं। अमित के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। उसके पास से बरामद हुई बाइक तीन दिन पूर्व ही आवास विकास से चोरी की थी। उन्होंने बताया कि मात्र तीन चार हजार में बाइक बेच देते थे। बाइक नहीं बिकती तो उसके पुर्जे अलग करके बेच देते थे।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें