फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के कर संग्रहकर्ता से मारपीट, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गृह कर वसूली के लिए शुक्रवार को निकले कर संग्रहकर्ता के साथ मारपीट कर दी गई। इतना ही नहीं, उससे बिल और रुपये भी छीन लिए गए। कर्मचारी ने पूरी घटना नगरायुक्त और कर अधीक्षक को बताई। साथ ही मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कर संग्रहकर्ता विकास शर्मा शुक्रवार को कर की पर्चियां देने और कर वसूली के लिए वार्ड संख्या आठ की सम्राट विक्रम कॉलोनी में पहुंचे थे। आरोप है कि यहां एक प्रापर्टी डीलर से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद प्रापर्टी डीलर से अपने साथियों के साथ मिलकर विकास शर्मा पर हमला बोल दिया। उनको बुरी तरह पीटा गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनसे बिल और रुपये भी छीन लिए। पीड़ित ने इसकी जानकारी नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और कर अधीक्षक विनय शर्मा को दी। उधर, विनय शर्मा ने बताया कि हमलावरों पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। उधर, कोतवाली मंडी प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
डोर टू डोर कूड़ा उठाने वालों को दौड़ाकर पीटा
फोटो समाचार
सहारनपुर। नगर निगम की गाड़ियां प्रतिदिन डोर टू डोर जाकर कूड़ा इकट्ठा करती हैं। बृहस्पतिवार को नवीन नगर में सोफिया स्कूल के पास कुछ लोगों ने घर घर जाकर कूड़ा ले जा रही गाड़ियों के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। तीन गाड़ियों के छह कर्मचारियों पर दर्जन भर लोगों ने हमला किया। पीड़ितों ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और महापौर संजीव वालिया से मिलकर शिकायत की और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की। पीड़ित सोनू, सतीश और अरुण ने बताया कि हमला करने वाले करीब 30 लोग थे, जो कई दिन से उन पर घर-घर से कूड़ा न उठाने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें