फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट पीने से मना करने पर दो पक्षों में पथराव, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिगरेट पीने से मना करने पर दो पक्षों में पथराव, छह घायल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। केंदूकी गांव में सिगरेट पीने से मना करने पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों और से धारदार हथियार चले और पथराव भी हुआ। जिसमें छह लोग घायल हो गए। संघर्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के केंदूकी गांव निवासी धर्मपाल के पुत्र आशीष ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गांव का मोनू और दुल्ला आदि उसके घर के समीप खड़े होकर चरस से भरी हुई सिगरेट पी रहे थे। जब उसने वहां सिगरेट पीने का विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगे। आशीष का आरोप है कि उस समय तो उक्त लोग वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर के बाद दोनों लोग अपने साथी जानी, बिद्दू, बाल्ला, वहाब, उस्मान और बल्लू के साथ उसके घर पहुंचे और पथराव शुरू कर दिया। उसके बाद उक्त लोगों ने घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। जिसमें परिवार के संजय, दिलीप और मोनू घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष के रिजवान के पुत्र सोनू उर्फ जावेद ने पुलिस को दी तहरीर में आशीष पर अकारण गाली गलौज का विरोध किए जाने पर पथराव करने का आरोप लगाया। जिसमें आबिद, वहाब और अनवार घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें