राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाया
महंगी/गंगोह। गांव बालू निवासी ग्रामीणों ने राशन विक्रेता पर खाद्यान्न और केरोसिन का वितरण न करने और उसकी कालाबाजारी का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को भेजकर कार्रवाई की मांग की है। गांव के निवासी रामकुमार सैनी, चौधरी कलम सिंह, सपना देवी, सतपाल, विनोद कुमार, काशीराम, आनंद, राकेश, नेत्रपाल सिंह, रविंद्र पांचाल, मेहर सिंह, वीरेंद्र एवं शीशपाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि राशन विक्रेता पिछले तीन माह से पात्र लोगों को राशन एवं केरोसिन का वितरण न करके उसे खुले बाजार में बेच रहा है। पिछले दिनों एसडीएम ने दुकान को सील भी कर दिया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से राशन डीलर के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई। ग्रामीणों ने जांच कर जल्द कार्रवाई की मांग की।