फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की लापरवाही से संदिग्ध बाइक सवार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। डायल 100 नंबर पुलिस की लापरवाही से बाइक सवार तीन लोग फरार हो गए। पुलिस ने काफी दूर तक पीछा किया परंतु वे लोग हाथ नहीं आ सके। रविवार की सुबह करीब 11:30 बजे 100 नंबर डायल गाड़ी गंगोह रोड पर स्थित एचआरए पब्लिक स्कूल के पास खड़ी थी। इसी दौरान गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों को गंगोह की ओर से एक बाइक आती नजर आई। बाइक पर दूध के कैन लदे थे तथा बाइक पर तीन लोग सवार थे। पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया परंतु चालक ने बाइक को रोकने के बजाए रेस तेज कर दी। पुलिस ने बाइक का पीछा कर उसे रोक लिया तथा कैन की तलाशी देने को कहा। बाइक सवार लोगों ने तलाशी देने में आनाकानी की तो पुलिसकर्मी उन्हें पुलिस चौकी ले जाने की बात करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक पुलिस चौकी पर जाने को तैयार हो गया। 100 नंबर डायल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लापरवाही दिखाते हुए बाइक सवारों को गाड़ी में बैठाने के बजाए बाइक पर ही पुलिस चौकी पर आने को कह दिया तथा स्वयं अपनी गाड़ी लेकर बाइक के आगे आगे चल दिया। चंद कदम की दूरी पर ही बाइक सवार ने चालाकी दिखाते हुए अपनी बाइक को पीछे की ओर मोड़ लिया तथा तेजी के साथ फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने भी उसके पीछे अपनी गाड़ी दौड़ाई, परंतु वे हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें