सहारनपुर। सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नुमाइश कैंप निवासी प्रेम कुमार श्रीराम चौक पर स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। प्रेम कुमार ने बताया कि रविवार की शाम उसने बाइक श्री रामचौक पर स्थित पुराने सरकारी अस्पताल में खड़ी की थी। दुकान से छुुट्टी होने पर घर जाने के लिए बाइक लेने गया तो बाइक गायब थी। उसने तत्काल डायल-100 पर कॉल कर वाहन चोरी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे डायल 100 पुलिसकर्मियों ने चोरों की तलाश करने के बजाए उसे सिटी कोतवाली जाने की सलाह दी। वह कोतवाली गया तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा का कहना कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।