देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने गोवध अधिनियम में वांछित चल रहे एक व्यक्ति समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन दिन पूर्व पुलिस ने मंगलौर रोड पर चेकिंग के दौरान डग्गामार वाहन से दो गाय बरामद की थी। जबकि चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शुक्रवार को पुलिस ने सांपला रोड से चांद कालोनी निवासी वाहन चालक साबिर पुत्र अलीबुद्दीन को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने भायला रेलवे फाटक के समीप से रसूलपुर टांक गांव निवासी भूरा पुत्र इकबाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से एक छुरी बरामद की है। पुलिस ने दोनों लोगों का चालान कर दिया है।