दो बाइकों के साथ चोर पकड़ा
गंगोह। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़कर उसकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइकें बरामद कीं। कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी युवक बाइक के कागजात भी नही दिखा सका। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक चोरी की है। आरोपी ने एक और बाइक बरामद कराई। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पिछले काफी समय से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।