फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में रखी लाखों की नगदी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में रखी लाखों की नगदी चोरी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। घर से कार में चला ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक उस समय दंग रह गया जब कार में रखी आठ लाख रुपये की नगदी गायब हो गई। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। लालवाला गांव निवासी नरेश कुमार सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। बुधवार सुबह वह अपनी कार में घर से केंद्र जाने के लिए निकला था। नरेश के मुताबिक वह आठ लाख रुपये लेकर घर से चला था। रास्ते में वह कुछ देर के लिए देवी कुंड पर रुका। इसके बाद वह वहां से चल दिया। इसके बाद वह टैक्सी स्टेंड पर एक ड्राइवर से मिला और सीधे केंद्र पर पहुंचा। केंद्र पर पहुंचने पर उसे पता लगा कि गाड़ी में रखी आठ लाख रुपये की नगदी गायब है। उसने कई लोगों से पूछताछ भी की। लेकिन कुछ भी जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें