फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपको कंपनी कार्यालय पर युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नगर में फ्लाई ओवर व हाईवे का निर्माण कर रही एपको कंपनी में खाना बनाने वाले युवक की बुधवार की रात्रि में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं, मृतक युवक के परिजनों ने कंपनी के मालिक व मैनेजर पर हत्या का आरोप लगाते हुए सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

रणखंडी निवासी रतिराम का पुत्र राजू एपको कंपनी के जड़ोदाजट्ट कार्यालय पर खाना बनाने का काम करता था। बुधवार देर रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजू की मौत की सूचना जैसे ही उसके परिजनों को लगी बड़ी संख्या में ग्रामीण एपको कंपनी के कार्यालय पर पहुंचे तथा हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। कुछ ही देर में भीम आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष दीपक बौद्ध के नेतृत्व में गुस्साए लोगों ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि राजू की मौत ह्दय गति रुकने से हुई है। कंपनी अधिकारियों से भी मामले की जानकारी ली जा रही है। उधर, भाजपा नेता अनिल सिंह के नेतृत्व में मृतक के भाई प्रदीप ने पुलिस को दी तहरीर में कंपनी मैनेजर व मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने मामले की जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कंपनी मैनेजर ने युवक के परिजनों द्वारा लगाए आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें