फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में चिकित्सक से मांगी 15 लाख की रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद के एक वरिष्ठ चिकित्सक से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। चिकित्सक ने एसएसपी से सुरक्षा मुहैया कराए जाने की गुहार लगाई। जिस पर एसएसपी ने देवबंद पुलिस को चिकित्सक व उनके परिवार की सुरक्षा प्रदान कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

देवबंद में चिकित्सकों से रंगदारी मांगने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ माह पूर्व देवबंद के वरिष्ठ चिकित्सक डा. अनुज गोयल को बदमाशों ने घायल कर दिया था। मामला रंगदारी मांगने का सामने आया था। अब फिर से बदमाशों ने हड्डी रोग विशेषज्ञ रेलवे रोड पर रहने वाले डा. पीयूष सनावर से रंगदारी मांगी है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व कई आपराधिक मामलों में देवबंद उपकारागार में बंद कुख्यात बदमाश को तीन दिन पूर्व सहारनपुर कोर्ट में पेशी से लौटते हुए गागलहेड़ी थानाक्षेत्र में उसके साथी पुलिसकर्मियों से मारपीट कर छुड़ाकर फरार हो गए थे। पुलिस अभिरक्षा से बदमाश के फरार होने की घटना से जिला पुलिस में हड़कंप मच गया था। शनिवार को उक्त बदमाश ने देवबंद के सनावर नर्सिंग होम के चिकित्सक डा. पीयूष सनावर को फोन कर पंद्रह लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके तुरंत बाद चिकित्सक ने घटना की जानकारी एसएसपी बबलू कुमार को फोन पर दी। आनन फानन में पुलिस ने चिकित्सक व उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाते हुए फरार बदमाश की तलाश तेजी के साथ शुरू कर दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस की आधा दर्जन टीमें मामले की जांच में जुट गई है। उधर, धमकी भरा फोन आने से चिकित्सक व उनके परिवार में दहशत का माहौल है। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फरार बदमाश को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें