फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के विवाद में प्रधान पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन के विवाद में प्रधान पर किया हमला
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। खाद्यान्न वितरण को लेकर हुई कहासुनी में दो युवकों ने नगला खुर्द के ग्राम प्रधान पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल ग्राम प्रधान को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर दोनों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के नगला खुर्द गांव में मंगलवार को राशन विक्रेता राजकुमार द्वारा पंचायत घर में खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा था। वितरण के बीच में ही ईपीओएस मशीन की कनेक्टिविटी चली गई। आरोप है कि गांव के ही दो युवक राशन देने की बात को लेकर विक्रेता से भिड़ गए। कहासुनी होने पर विक्रेता मशीन को लेकर ग्राम प्रधान के घेर में चला गया। आरोप है कि दोनों युवक वहां भी पहुंच गए और जबरन मशीन उठाकर चल दिए। ग्राम प्रधान धीरज राणा ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इन युवकों ने किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। ग्राम प्रधान के पेट पर दाहिनी ओर लंबा और गहरा जख्म होने से वह बुरी तरह घायल हो गए। ग्राम प्रधान को घायल हालत में देख कर दोनों हमलावर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल प्रधान को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर मोमिन और मंगता निवासी गांव नगला खुर्द के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें