फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने ही गला दबाकर की थी कविता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। गांव सलारपुरा में विवाहिता की ससुरालियों ने ही गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टी हुई है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी घर से फरार हो गए हैं। बुधवार को मृतका के परिजनों ने सीओ से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बता दें कि 10 फरवरी की रात गांव सलारपुरा निवासी शरद की पत्नी कविता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के गले और शरीर पर चोटों के निशान पाए गए थे। इस मामले में मृतका के पिता हरियाणा के पानीपत अंतर्गत थाना सनौली के गांव धामपुर खुर्द निवासी मंगला ने कोतवाली में पति शरद, ससुर मुकेश, सास मधुबाला और देवर शुभम के खिलाफ दहेज के लिए बेटी की हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मृतका के शव को पीएम के लिए भेज दिया था। कोतवाली निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसके अनुसार विवाहिता की मौत गला दबाने से ही हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। आरोपी फरार हो गए है। उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कहा कि हत्या में कौन-कौन शामिल था, इसका पता आरोपियों के पकड़ में आने के बाद पूछताछ से ही चलेगा। उधर, बुधवार को मृतका के परिजनों सहित ग्रामीणों ने सीओ से मुलाकात कर बेटी के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उनका कहना था कि दो दिन बीतने के बावजूद बेटी के हत्यारे खुलेआम घूम रहे है। सीओ राजेंद्र सिंह ने उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ से मिलने वालों में मृतका का पिता मंगला, सरपंच पहल सिंह, नरेंद्र, चेयरमैन राजेंद्र पंवार, हवा सिंह, बदलू सिंह एडवोकेट, अनवर रावल, पद्म सिंह, लहरी सिंह, अशोक छोक्कर, मिंटू प्रधान सहित काफी ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें