फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के लोको शेड स्टोर में रखा स्टीम इंजन का लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खलासी लाइन क्षेत्र में स्थित रेलवे के लोको शेड के स्टोर में रखा स्टीम इंजन का लाखों की कीमत का सामान एवं महत्वपूर्ण अभिलेखों को चोरों ने दीवार फांदकर चोरी कर लिया। सामान अमृतसर में बन रहे स्टीम इंजन के लिए जाना था। सूत्रों का दावा है कि चोर लाखों का माल ट्रक में भरकर ले गए हैं। चोरी की इस घटना से रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के खलासी लाइन क्षेत्र स्थित रेलवे के लोको कार्यालय को बुधवार शाम कर्मचारी बंद करके गए थे। सुबह जब कर्मचारी कार्यालय में पहुंचे तो परिसर में स्थित दो स्टोर के दरवाजे खुले हुए पड़े थे और उसमें रखा कीमती सामान गायब मिला। जिसकी सूचना कर्मचारियों ने अधिकारियों को दी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक स्टोर में रेल के स्टीम इंजन के लोहे एवं पीतल के उपकरण, इंजन की चाबियां एवं अन्य सामान रखा हुआ था। चोरों ने कई क्विंटल कीमती साजमान चोरी कर लिया। सूत्रों के अनुसार चोर इस भारी भरकम सामान को किसी ट्रक में चोरी करके ले गए। कर्मचारियों ने चारदीवारी के बाहर तलाश किया तो दीवार के एक ओर दो मॉनीटर एवं स्टोर से उतारे गए पंखे बरामद कर लिए। रेलवे के सूत्रों के अनुसार लोको के स्टोर में रखा स्टीम इंजन का सामान अमृतसर में बन रहे स्टीम इंजन के लिए जाना था। हालांकि लोको कार्यालय के अधिकारी सिर्फ महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं कुछ चाबियों के ही चोरी होने की बात कह रहे हैं।
---------------
-- मामला संदिग्ध बता रहे हैं आरपीएफ अधिकारी
आरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि लोको कार्यालय के अधिकारी द्वारा बताया जा रहा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। अधिकारी कह रहे हैं कि चोरों ने छत से पंखे भी उतारे, कंप्यूटर के मॉनीटर भी निकाल लिए, लेकिन पंखों एवं मॉनीटर को लोको कार्यालय की दीवार के पास ही छोड़कर चले गए। सिर्फ महत्वपूर्ण अभिलेख एवं इंजन की कुछ चाबियां ही चोरी कर ले गए, जबकि स्टोर में लोहे का भी काफी सामान पड़ा हुआ है। उसे चोरों ने चोरी नहीं किया।
विज्ञापन

----------------
-- कुछ अभिलेख हुए हैं चोरी
लोको कार्यालय प्रभारी सुधीर चौधरी का कहना है कि कोई कबाड़ी चोरी के इरादे से दीवार फांदकर परिसर में घुसे। पंखे, मॉनीटर एवं स्टीम इंजन का कुछ सामान तथा पीतल की चाबियां चोरी कर ले गए हैं। पंखे और मॉनीटर पास ही खाली पड़ी जगह से बरामद हो गए हैं। इस मामले में आरपीएफ को तहरीर दे दी गई है।
---------------
-- सिविल पुलिस का मामला
आरपीएफ प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि लोको कार्यालय के स्टोर से चोरी की घटना हुई है। मामला सदर कोतवाली के खलासी लाइन क्षेत्र का है। इसलिए मामला सदर कोतवाली में दर्ज कराने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें