जुआ खेलते छह लोगों का चालान किया
रामपुर मनिहारान। पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह युवकों का चालान किया। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एसएसआई देवेंद्र यादव के नेतृत्व में छापामारी कर मोहल्ला सराय निवासी शहजाद, अशोक, टिंकू, गफ्फार, विक्की और मोहल्ला गंगाराम निवासी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से दो हजार रुपये और ताश की गड्डी बरामद करने का दावा किया है।