भाकियू जिलाध्यक्ष के खेत से खैर से पेड़ चोरी, एक पकड़ा
छुटमलपुर। भाकियू के जिला अध्यक्ष चौ. चरण सिंह का फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव अल्लीवाला में खेत है। रात किसी वक्त चोरों ने खेत में खड़े सात खैर के पेड़ कटर मशीन से काट कर चोरी कर लिए। सुबह पांच बजे जब जिला अध्यक्ष का भतीजा मनोज खेत में गया तो वहां चोरी का पता चला। उसने आस पास तलाश की तो एक संदिग्ध व्यक्ति उसे दिखाई दिया जिसे पकड़ कर वह घर ले आया। इसके बाद डायल 100 को खबर की गई। गांव पहुंची पुलिस को संदिग्ध को सौंप दिया गया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि चोरी गए खैर के पेड़ो का वजन करीब सत्तर कुंतल था। इससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, एसओ भानू प्रताप ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है जिससे चोरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।