गंगोह (सहारनपुर)। मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी मकबूल पुत्र अली मोहम्मद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात किसी समय चोर मकान के पीछे की दीवार फांद कर उसके घर में घुस आए। चोरों ने बक्से में रखी 80 हजार की नकदी, जेवर, मोबाइल फोन, कपडे़ और गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। चोरी का पता मंगलवार की सुबह तब लगा जब परिवार के सदस्य जागे। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।