बेहट। कोतवाली पुलिस ने गांव दबकौरा में छापा मारकर सात जिंदा गोवंश बरामद किए है, जिनमें एक सांड़ भी शामिल है। पुलिस को मौके से गोकशी करने के उपकरण भी मिले हैं। इस मामले में दो को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव दबकौरा में कुछ लोग गोकशी करने की तैयारी में है। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापा मारा, तो वहां मौजूद पांच लोग पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। पुलिस को मौके से सात जिंदा गोवंश मिले, जिनमें एक सांड़ भी शामिल है। इसके अलावा गोकशी करने के उपकरण भी बरामद हुए। इस मामले में पुलिस ने शराफत पुत्र वाजिद व इकराम पुत्र बुंदू निवासी दबकोरा और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।