फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की जमीन कब्जाने चाहते हैं हरियाणा के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह(सहारनपुर)। यमुना खादर क्षेत्र के किसानों ने हरियाणा के किसानों पर उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव बेगी निवासी सत्तार, नूर, सादा, सूदा, कय्यूम, मामूदीन, अनवर, जमीरा आदि ने एसडीएम से की गई शिकायत में बताया कि उनकी जमीन हरियाणा राज्य की सीमा पर है। दोनों राज्यों की राजस्व विभाग की टीमों द्वारा जमीनों की पैमाइश कराकर दीक्षित अवार्ड के अनुसार निशान लगा दिए गए थे। जमीन की कई बार पैमाइश हो चुकी है, लेकिन हरियाणा के किसान अपनी ताकत के बल पर जमीन की जुताई कर उस पर कब्जा जमाने की फिराक में हैं। प्रभावित किसानों का कहना है कि उन्होंने 2 नवंबर को भी इस बारे में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसानों ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए हस्तक्षेप करने वाले किसानों को जबरन कब्जा करने से रोके जाने की गुहार लगाई है। एसडीएम ने कोतवाली प्रभारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन की लापरवाही करा सकती है बवाल
गंगोह। फसलों की बुवाई और कटाई का सीजन चालू होते ही खादर क्षेत्र में हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच जमीनों के मालिकाना हक को लेकर तनाव के हालात पैदा हो जाते हैं। इसके लिए प्रशासन के ढुलमुल रवैये को ही जिम्मेदार माना जाता है। प्रशासन इच्छा शक्ति और संसाधनों के अभाव का राग अलापते हुए पिछले कई वर्षों से यूपी एवं हरियाणा सीमा विवाद का हल नहीं निकाल सका है। इस कारण अब एक बार फिर से हरियाणा और यूपी के किसानों में जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद पैदा हो गया है। अनेक बार पूर्व में दोनों और के किसानों के बीच खूनी संघर्ष हो चुका है जिसमें अनेक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें