लखनौती। गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरनगर निवासी तनवीर अहमद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी गांव का एक व्यक्ति उसके यहां करीब पिछले ढाई वर्षों से नौकरी कर रहा था। शनिवार रात उसने उसकी फीड की मशीन, जनरेटर की पुलिया, एक बड़ी टॉर्च और करीब 25 लीटर डीजल चोरी कर लिया और फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी हुआ सामान वापस दिलवाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फरार नौकर की तलाश की जा रही है।