फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। छह दिन पूर्व शराब ठेकेदार से तमंचों के बल पर की गई लूट के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि गत 13 नवंबर की देर रात शराब ठेकेदार संदीप धीमान से बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने केएलजीएम इंटर कालेज के पास स्थित झारखंडी मंदिर के समीप तमंचों के बल पर उस वक्त लूट कर ली थी जब वह शराब की दुकान से दिनभर की बिक्री के रुपये लेकर घर आ रहा था। पीड़ित ठेकेदार ने कोतवाली में तहरीर देकर करीब पचपन हजार की नगदी व मोबाइल लूट ले जाने का आरोप लगाया था। कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रविवार को तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें