लेखपाल और कानूनगो पर हमला कराने का आरोप
सहारनपुर। गांव सांवतखेड़ी के एक युवक ने लेखपाल और कानूनगो पर हमला कराने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की। सांवखेड़ी निवासी अकरम का कहना है कि शनिवार की शाम वह शहर से गांव लौट रहा था। गांव सढ़ौली और सकतपुर के बीच तीन नकाबपोश लोगों ने उसे रोककर चाकुओं से हमला कर दिया। आरोप है कि लेखपाल और कानूनगो ने चकबंदी के मामले में उससे पांच लाख रुपये लिए थे। पैसे देने के बावजूद उसका काम नहीं हुआ। मुख्यमंत्री से शिकायत करने पर लेखपाल और कानूनगो उससे रंजिश रखने लगे। इसी के चलते आरोपियों ने उस पर हमला कराया है। ब्यूरो