फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने किया आठ साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आठ साल की मासूम को जबरन केबिन में खींचकर एक किशोर ने दुष्कर्म की कोशिश की। शीशे पर बच्ची के हाथ मारने पर एकत्र हुए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी, लेकिन वह लोगों को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। गुस्साएं लोगों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला आनंद नगर निवासी एक किशोर पास के ही एक मोहल्ले में ढोल बजाने वालों के यहां काम करता है। आरोप है कि मंगलवार को आरोपी अपने कार्यालय के केबिन में बैठा हुआ था। उसी समय मोहल्ले की ही आठ साल की बालिका केबिन के बाहर से होकर गुजरी तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया। उसे जबरन खींचकर शीशे के बने केबिन में ले गया और उसके साथ मनमानी शुरू कर दी। बच्ची ने खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाने के लिए प्रयास किया और शीशे पर हाथ मारना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों को केबिन से बच्ची का हाथ दिखाई दिया। लोगों ने केबिन खोलने का प्रयास किया, मगर वह अंदर से बंद था। लोगों ने जबरन केबिन खुलवाया और बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। लोगों ने आरोपी की पकड़कर धुनाई कर डाली। लेकिन आरोपी लोगों को चकमा देकर फरार हो गया। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कुतुबशेर थाना पहुंचकर हंगामा किया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर दबिश दी। लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से चंडीगढ़ का रहने वाला है और यहां पर ढोल बजाने का काम करता है।
विज्ञापन


अलग-अलग संप्रदाय को होने के चलते तनाव
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में घटना को अंजाम देने वाला किशोर दूसरे संप्रदाय का होने के चलते तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस में भी खलबली मच गई। पुलिस ने मामले की नजाकत को देखते हुए आरोपी के परिजनों को थाना में बुलवा लिया और आरोपी के बारे में पूछताछ की। सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें