फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक सहित दो चोर दबोचे, तीसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बाइक सहित दो चोर दबोचे, तीसरा फरार
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने घेराबंदी कर चोरी की बाइक सहित दो चोरों को गिरफ्तार किया। उनका तीसरा साथी भाग निकला।
बता दें कि 12 मई को गैस ऐजेंसी से घाटमपुर निवासी नाजिम की बाइक चोरी कर ली गई थी। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके साथ ही वह स्वयं भी बाइक की तलाश में लगा था। इसी दौरान उसे अपनी चोरी की बाइक पर तीन लोग जाते हुए दिखाई दिए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को बाइक समेत पकड़ लिया, जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया। कोतवाल संजीव कुमार के अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की होना स्वीकार करते हुए बताया कि वह बाइक का नंबर बदलकर उसे चला रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी गांव बुड्ढ़ाखेड़ा निवासी यशपाल एवं गांधीनगर निवासी महेंद्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। उधर, पुलिस ने पिछले दो साल से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वारंटी मोहल्ला कुरैशियान निवासी असलम पर सीएस एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें