फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया वसूली करने गए विद्युत कर्मियों की पिटाई कर दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया वसूली करने गए विद्युत कर्मियों की पिटाई कर दौड़ाया
विज्ञापन

बेहट। क्षेत्र के गांव मालाहेड़ी में विद्युत बिल वसूलने एवं बिजली चोरी रोकने के लिए गए विद्युत कर्मियों के साथ ग्राम प्रधान एवं कई ग्रामीणों ने मारपीट करते हुए उन्हें दौड़ा दिया। विद्युत कर्मियों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लाइनमैन अबुल हसन, रमेश कुमार, मो. सलीम, टीजीटू गोविंद कुमार, खुर्शीद अनवर, अनुराग, विश्वास कुमार, रमेश कुमार आदि ने गांव माल्हाहेड़ी में राजस्व वसूली कैंप लगा रखा था और बिजली चोरी रोको अभियान भी चला रखा था। आरोप है कि जब विद्युत कर्मियों की टीम गांव के फैसल पुत्र शकील के घर पहुंचे और विद्युत अभिलेख दिखाने को कहा। आरोप है कि उसने विद्युत अभिलेख दिखाने से मना करते हुए अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी के साथ मिलकर ग्राम प्रधान एवं कुछ ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से दौड़ा दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने विद्युत अभिलेखों को भी फाड़ दिया। पीड़ितों की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें