गोकशी का आरोपी पकड़ा
रामपुर मनिहारान। घर के भीतर गोकशी की तैयारी कर रहे एक युवक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। पुलिस ने गोकशी करने के उपकरण भी बरामद करने का दावा करते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ रामपुर मनिहारान ने बताया कि रामपुर मनिहारान थाना पुलिस का सूचना मिली कि गांव हरपाल में एक मकान के भीतर गोकशी करने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर बुधवार को मय फोर्स के मौके पर पहुंचे इसलामनगर चौकी प्रभारी कली राम ने एक मकान में छापामारी की। मौके पर एक गाय को बंधी हालत में बरामद किया और अरोपी युवक नानू उर्फ शकील पुत्र जमील को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।