फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर खड़ी लावारिस कार को पुलिस ने कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। व्यापारियों से मिली सूचना पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के समीप से लावारिस हालत में खड़ी सेंट्रो कार को कब्जे में लिया है। व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी कि रेलवे स्टेशन के समीप एक सेंट्रो कार पिछले कई दिनों से लावारिस हालत में खड़ी है। जानकारी मिलने पर पहुंची रेलवे रोड चौकी पुलिस ने आसपास पूछताछ करते हुए कार को कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी राजीव शर्मा के मुताबिक कार पर दिल्ली का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा हुआ है। उसके अंदर से कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनके जरिये पता लगाया जा रहा है कि कार का मालिक कौन है। वहीं, खुफिया विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कार के बारे में लोगों से पूछताछ की तथा उसकी बारीकी से तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें